पतरातू स्टेशन से बरामद हुए लपंगा बस्ती से लापता बच्चे

पतरातू स्टेशन से बरामद हुए लपंगा बस्ती से लापता बच्चे

लपंगा बस्ती भदानीनगर के लोगों के लिए में शनिवार की रात चिंता से भरी रही. भदानीनगर. लपंगा बस्ती भदानीनगर के लोगों के लिए में शनिवार की रात चिंताओं से भरी रही. दरअसल, शनिवार की शाम को बस्ती से दो बच्चे अचानक लापता हो गये. लापता मो कलीम के पुत्र असद अमान व अब्दुल शाहबाज के पुत्र मो अजान को ढूंढने के लिए परिजन व गांव के लोग सभी संभावित जगहों पर पहुंच रहे थे, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था. उनके लापता होने से सभी चिंतित थे. इस बीच, रात करीब 11 बजे लोगों ने भदानीनगर ओपी पुलिस को मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही ओपी प्रभारी मो अख्तर अली ने पूरे पुलिस तंत्र को सक्रिय कर दिया. रातभर खोजबीन जारी रही. इस क्रम में अगली सुबह करीब 11.30 बजे दोनों बच्चे के पतरातू रेलवे स्टेशन के पास देखे जाने की जानकारी मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को बरामद कर लिया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दोनों घूमने के लिए डालटेनगंज चले गये थे. पुलिस व परिजनों ने बच्चों को भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने को समझाया. इसके बाद आगे की प्रक्रिया के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन भेज दिया गया. यहां उनकी काउंसेलिंग की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >