रामगढ़ में चार युवकों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी

Ramgarh News: रामगढ़ में चार युवकों की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रामगढ़ पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए रवाना हुए. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: अरगड्डा क्षेत्र में शनिवार को हुई घटना में चार युवकों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. इस घटना को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रामगढ़ पहुंचे, जहां से वे पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए रवाना हुए.

होटल सैनी में हुआ स्वागत, फिर अरगड्डा के लिए रवाना

रामगढ़ आगमन पर होटल सैनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया. इसके बाद वे मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए अरगड्डा के लिए रवाना हो गए.

घटनाओं पर जताई चिंता, व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं, जिनसे जनहानि के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी नुकसान होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध वसूली और कोयला तस्करी को लेकर व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं. उन्होंने कहा कि कोयला माफियाओं द्वारा न केवल अवैध खनन कराया जाता है, बल्कि चोरी किए गए कोयले की बिक्री भी कराई जाती है. बाबू लाल मरांडी ने कहा कि यदि फैक्ट्रियां इस तरह का कोयला नहीं खरीदती हैं तो उन पर विभिन्न प्रकार के दबाव बनाए जाते हैं, जिससे वे मजबूर होकर खरीदारी करते हैं. उन्होंने बताया कि यह जानकारी उन्हें सीधे कोयला कारोबारियों से मिली है.

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, रनंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, इला रानी पाठक, डॉ. संजय प्रसाद सिंह, रंजीत पांडे, रंजन फौजी, विजय जायसवाल, राजीव जायसवाल, राजू चतुर्वेदी, जागेश्वर प्रजापति, बलराम महतो, रमेश करमाली, सर्वेश सिंह, राजीव पामदत्त, धनंजय कुमार पुटूस, प्रवीण कुमार सोनू, सुशांत पांडे, सरदार अनमोल सिंह, रूपा साहू, राजेश ठाकुर, विरेंद्र महली, सत्यजीत, ब्रजेश पाठक, रॉबिन गुप्ता, ऋषिकेश सिंह, अमित कुमार बावला, मनोज गिरी, विनोद मिश्रा, अजीत गुप्ता, रंजीत राम, मिथिलेश मंडल, मनोज कुमार सिंह, राम सहाय बेदिया, शंकर करमाली, निशा सिन्हा, देव कुमार, छोटन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश

ये भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >