वन विभाग ने कोयला लदे ऑटो को किया जब्त

कोयला लदे ऑटो को किया जब्त

6चितरपुर, सी- जब्त ऑटो

6चितरपुर, डी- जब्त टाटा सोमू के साथ वनकर्मी

गोला. गोला वन क्षेत्र के सिंगासराय के पास वन विभाग की टीम ने अवैध कोयला लदे टाटा सोमू एवं चेकनाका के पास ऑटो को जब्त किया है. विभाग मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई कर रहा है. इसकी जानकारी रेंजर राकेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा सूमो सहित अन्य वाहनों से अवैध कोयला की ढुलाई हो रही है. इस पर वन विभाग की टीम द्वारा गश्ती के दौरान अवैध कोयला लदे टाटा सूमो (जेएच10आर-9762) को पकड़ा गया. इसके बाद चेकनाका के पास ऑटो (जेएच01डीएल-3851) को भी जब्त किया गया. दोनों वाहनों में अवैध कोयला लोड है. बताया जाता है कि सिल्ली थाना क्षेत्र के गेडेवीर के पास संचालित अवैध कोल डिपो में कोयला लोड वाहन जा रहा था. दोनों वाहनों के अलावा और भी कई वाहनों में अवैध कोयला उक्त डिपो में पहुंचाया जाता है. छापामारी अभियान में वन विभाग के वनकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >