रामगढ़. मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच का स्थापना दिवस मनाया गया. मंच के सदस्यों ने केक काट कर एक दूसरे को बधाई दी. मौके पर मंच के अध्यक्ष डाॅ एके बेरलिया ने कहा कि मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच की स्थापना चार वर्ष पूर्व की गयी थी. इसकी स्थापना समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करने के लिए किया गया था. संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच अपने उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है. मारवाड़ी समाज के युवाओं को सम्मानित किया जा रहा है. उपाध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संस्था का स्थापना दिवस बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस अवसर पर प्रभात कुमार अग्रवाल, उमेश राजगढ़िया, सुरेश बौंदिया, श्याम सुंदर परसरामपुरिया, रतन कुमार जैन, माणिक चंद जैन, निशा जैन, अनिल मित्तल उपस्थित थे.
मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच का स्थापना दिवस मना
मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच का स्थापना दिवस मना
