रामगढ़ पुलिस एलेवन को हरा कर चैंपियन बना एरिया एलेवन

रामगढ़ पुलिस एलेवन को हरा कर चैंपियन बना एरिया एलेवन

बरकाकाना. केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के समीप सीसीएल खेल मैदान में चल रहे दो दिवसीय पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का मेगा फाइनल रविवार को खेला गया. मेगा फाइनल मैच पब्लिक एरिया एलेवन व रामगढ़ पुलिस एलेवन के बीच खेला गया. टॉस जीत कर एरिया एलेवन की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. रामगढ़ पुलिस एलेवन की ओर से पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने सात रन, मेजर सार्जेंट मंटू यादव ने सात रन, भुरकुंडा ओपी प्रभारी ने निर्भय गुप्ता छह रन, मो मुनाजीर ने चार रन, विवेक कुमार ने 20 रन, अनुज कुमार ने 17 रनों की मदद से 93 रन बनाया. एरिया एलेवन की ओर से राजा खान ने 37 रन, बिगलू ने 16 रन, धर्मवीर ने आठ रन, अजीत सिंह ने छह रन बनाया. डॉ हरेंद्र कुमार ने अंतिम दो गेंद रहते दो रन बना कर ट्रॉफी को जीत लिया. मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार एरिया एलेवन के राजा खान को दिया गया. फाइनल मैच में चार विकेट तथा चार गेंद में शानदार दस रन बनाने वाले पुलिस एलेवन के सुनील कुमार को समाजसेवी मनोज सैनी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. बेस्ट विकेट कीपर एसआइ निर्भय गुप्ता, बेस्ट कैच का अवार्ड मो साकिब, बेस्ट फिल्डर का अवार्ड मेजर मंटू यादव, बेस्ट गेंदबाज का अवार्ड राजा खान को दिया गया. अंपायर की भूमिका मो जिकरुल्लाह अंसारी व चिंटू कुमार ने निभायी. आंखों देखा हाल दुर्वेज आलम ने सुनाया. मौके पर ओपी प्रभारी उमा शंकर वर्मा, एसआई अख्तर अली, भदानीनगर प्रभारी ब्रह्मवत कुमार, रीडर तसलीम खान, संजय लाला, हरिरत्नम साहू, कुश श्रीवास्तव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >