युवा आजसू अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, रणनीति पर हुआ मंथन

रामगढ़ में आजसू पार्टी की बैठक में जमशेदपुर में होने वाले युवा आजसू अधिवेशन को सफल और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील।

रामगढ़: आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में आजसू छात्र संघ व युवा आजसू की संयुक्त संगठनात्मक बैठक बुधवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता युवा आजसू के जिला प्रभारी पियूष चौधरी ने की. बैठक में आगामी सात व आठ अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय युवा आजसू अधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में अधिवेशन की विस्तृत कार्ययोजना, संगठनात्मक दायित्व, राजनीतिक व सामाजिक जनसंपर्क अभियान, युवा सहभागिता, जनजागरण तथा कार्यक्रम की प्रभावी तैयारियों पर निर्णय लिया गया. इसके अलावा युवाओं के नेतृत्व, छात्र हित, सामाजिक सरोकार, क्षेत्र के समग्र विकास एवं आर्थिक सशक्तीकरण से जुड़े विषयों पर भी भावी रणनीति बनायी गयी.

पियूष चौधरी ने आजसू छात्र संघ एवं युवा आजसू के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की. श्री चौधरी ने कहा कि संगठन की एकजुटता के साथ युवा शक्ति के इस महाधिवेशन को ऐतिहासिक, अनुशासित एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने में सभी सक्रिय भूमिका निभाएं.

बैठक में छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, राजेश महतो, देवा महतो, ऋतुराज, रोहित सोनी, नीतीश निराला, हर्ष चौधरी, अरविंद महतो, बिशु रजवार, शिवम मिश्रा, मनोज, शिवम, अजय, अनिल, अरुण, लालू, नितीश, राज, धीरज, राजगिरी, मंजीत, सतीश, आनंद, सुनील, करीना, बिशेश्वर, अजय मुख्य रूप से उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >