रामगढ़: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को प्रहरी पहल के तहत जिले के सभी थाना व ओपी क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों व प्रमुख मार्गों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया.
अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना व जिले में विधि-व्यवस्था बना कर रखना था. अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की.
