पीवीयूएनएल ने रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग को दिया एंबुलेंस

पीवीयूएनएल ने रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग को दिया एंबुलेंस

पतरातू. आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए पीवीयूएनएल पतरातू ने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दिया है. एंबुलेंस जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है. इसमें वेंटिलेटर, कार्डियक मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर व ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम लगा है. इसके माध्यम से मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही आवश्यक उपचार दिया जा सकेगा. कंपनी के जियाउर रहमान ने विभाग को एंबुलेंस सौंपा. सिविल सर्जन ने कहा कि एंबुलेंस की उपलब्धता से जिले की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को नयी मजबूती मिलेगी. ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी समय पर उपचार मिलेगा. मौके पर सीएमओ डॉ तनमोय मिश्रा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >