भुरकुंडा में खड़ी ऑल्टो कार में अपराधियों ने लगाई आग, पुलिस ने शुरू की जांच

भुरकुंडा के रामनगर कॉलोनी में अज्ञात उपद्रवियों ने सीसीएल कर्मी की खड़ी ऑल्टो कार को आग के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

भुरकुंडा(रामगढ़). भुरकुंडा ओपी अंतर्गत सौंदा डी रामनगर कॉलोनी में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक खड़ी ऑल्टो कार में आग लगा दी. घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई. जानकारी के अनुसार, सौंदा डी रामनगर कॉलोनी निवासी सह सीसीएल कर्मी अजय कुमार की ऑल्टो के10 कार जेएच24ई 4420 रोज की तरह घर के बाहर गली में खड़ी थी.

रात करीब एक बजे मोहल्ले के लोगों ने फोन कर उन्हें बताया कि उनकी गाड़ी में आग लगी है. जब तक वे बाहर निकलकर आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया.

सूचना पर पहुंची पुलिस, शुरू की छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भुरकुंडा ओपी पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़ित अजय कुमार ने भुरकुंडा ओपी में लिखित आवेदन देकर अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन का बदलेगा एंट्री-एग्जिट रूट, नॉर्थ गेट होगा बंद; साउथ गेट से शुरू होगी आवाजाही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आलोक

कुमार आलोक भुरकुंडा क्षेत्र से प्रभात खबर के साथ जुड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, खेलकूद तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >