एआइ तकनीक से गुणवत्ता और सुरक्षा को मिलेगी नयी दिशा : प्राचार्या

एआइ तकनीक से गुणवत्ता और सुरक्षा को मिलेगी नयी दिशा : प्राचार्या

चितरपुर. भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) जमशेदपुर शाखा कार्यालय की ओर से रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में क्वालिटी एआइ हैकाथॉन 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय मानकों, गुणवत्ता आश्वासन, उपभोक्ता सुरक्षा तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) के समन्वय को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम में संस्थान के छह बीआइएस स्टैंडर्ड्स क्लबों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन कॉलेज के सेमिनार हॉल एवं स्मार्ट क्लासरूम में किया गया. कार्यक्रम के दौरान मानकीकरण, उत्पाद सुरक्षा तथा गुणवत्ता से संबंधित एआइ आधारित अनुप्रयोगों पर प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की गयी. छात्रों ने एआइ आधारित स्मार्ट कम्प्लायंस चेकर, स्मार्ट क्वालिटी इंस्पेक्शन सिस्टम, डिफेक्ट डिटेक्शन, फेक रिव्यू एवं प्रोडक्ट क्वालिटी एनालाइज़र, एआइ संचालित कम्प्लायंस असिस्टेंट, फूड क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम, एआइ चैटबॉट तथा स्मार्ट स्टैंडर्ड्स नेविगेटर जैसे विषयों पर नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किये. छात्रों ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से औद्योगिक गुणवत्ता नियंत्रण और उपभोक्ता सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सकता है. कॉलेज की प्राचार्या डॉ श्रावणी रॉय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को गुणवत्ता, मानकीकरण और उपभोक्ता सुरक्षा के महत्व को समझने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं. उप प्राचार्य डॉ नजमुल इस्लाम ने कहा कि कार्यक्रम ने शैक्षणिक ज्ञान को औद्योगिक एवं सामाजिक आवश्यकताओं से जोड़ने का कार्य किया है. मौके पर मीडिया समन्वयक पल्लब दास, आशीष नारायण, अरुणाभ दत्ता, निलेश कुमार, बागेश बिहारी, असीम कुमार महतो, रूपम कुमार पाल, संबित दास, सनत कुमार, दीपक कुमार तथा आयनी नंदी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >