शॉट सर्किट से निधि एजेंसी में लगी आग, लाखों की क्षति

शॉट सर्किट से निधि एजेंसी में लगी आग, लाखों की क्षति

चितरपुर. रामगढ़-बोकारो मार्ग स्थित सोंढ़ के समीप प्रतिष्ठान में आग लगने से लाखों रुपये की क्षति हुई है. बताया जाता है कि ग्रीन गणेश कॉम्पलेक्स की निधि एजेंसी में शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे शॉट सर्किट से आग लग गयी. यहां आग की लपट के साथ धुआं निकलने लगा. घटना के बाद आस-पास क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. घटना की सूचना मिलने पर दमकल वाहन घटनास्थल पहुंचा और आग को बुझाया गया. तब तक यहां रखे चिप्स, कुरकुरे आदि सामग्री जलकर राख हो चुकी थी. इस घटना से व्यवसायी को लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >