पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या बन चुका है पॉलीथिन : अध्यक्ष

पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या बन चुका है पॉलीथिन : अध्यक्ष

भुरकुंडा. लायंस क्लब भुरकुंडा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाये जा रहे नौ दिवसीय अभियान रविवार को संपन्न हुआ. पूरे अभियान के दौरान क्लब ने पतरातू प्रखंड क्षेत्र में पौधरोपण किया. प्लास्टिक के उपयोग को कम से कम करने के लिए लोगों के बीच कपड़े के थैले बांटे गये. जगह-जगह सभा व बैठक कर लोगों को जागरूक किया गया. रविवार को भुरकुंडा के उत्सव मैरेज हॉल में आयोजित समापन समारोह में भी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. समारोह की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने की. उन्होंने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है. यह कई वर्षों में भी नष्ट नहीं होता है. यह जमीन को बंजर बनाने, जलस्रोतों को प्रदूषित करने का काम करता है. शहरी क्षेत्रों में तो स्थिति काफी गंभीर हो चुकी है. उन्होंने कहा कि समझदारी इसी में है कि लोग इसका उपयोग कम से कम करें. सचिव अखिलेश शर्मा ने कहा कि लोग यदि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत नहीं होंगे, तो एक दिन धरती से जीवन समाप्त हो जायेगा. इस अवसर पर निर्मल अग्रवाल, विजयंत कुमार, रेखा वर्णवाल, माला शर्मा, विजय वर्णवाल, गजानंद प्रसाद, अंजु देवी, रेखा मंजुला, डॉ एके मंजुल, संजय जायसवाल, दीनबंधु सिंह, भूपेंद्र सिंह सैनी, रमेश अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, आरती कुमारी, प्रशांत यादव, एचएन यादव, मनोज कुमार, सीमा यादव, सरिता देवी, शिव प्रसाद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >