मजदूरों की मांगों को नहीं मानने पर होगा आंदोलन

मजदूरों की मांगों को नहीं मानने पर होगा आंदोलन

पतरातू. अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क में हुई. इसमें पीवीयूएनएल में कार्यरत मजदूरों की लंबित मांगों पर चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि मार्च 2026 में प्रबंधन को लगभग 700 से 800 मजदूरों के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. संघ के अध्यक्ष अनिकेत कुमार ने कहा कि पीवीयूएनएल प्रबंधन यदि समय रहते मजदूरों की मांगों को लागू नहीं करेगा, तो मजदूर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में बबलू सिन्हा, लालू महतो, कृष्णा कुमार, राजेश पटेल, विक्की कुमार, आदित्य सोनी, सोनू प्रजापति, रमन मुंडा, चंद्रकांत मुंडा,मनोज पासवान, विक्की कुमार मुंडा, गंगा साव, मनोज वर्मा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >