लोकल सेल संचालन समिति की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

लोकल सेल संचालन समिति की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

गिद्दी (हजारीबाग). लोकल सेल संचालन समिति, रैयत विस्थापित व भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को रैलीगढ़ा चेकपोस्ट के नजदीक हुई. इसकी अध्यक्षता सुंदरलाल बेदिया ने की. बैठक में कहा गया कि रैलीगढ़ा लोकल सेल पिछले 40 वर्षों से चल रहा है. सेल से 248 दंगल के हजारों मजदूर जुड़े हैं. पिछले दो माह से लोकल सेल के लिए प्रबंधन कोयले का ऑफर यहां से नहीं भेज रहा है. इसके कारण मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. बैठक में कहा गया कि इस मुद्दे को लेकर पिछले 21 अप्रैल को जीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया था, लेकिन प्रबंधन इस पर कोई पहल नहीं कर रहा है. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रबंधन अविलंब इस पर उचित कदम नहीं उठायेगा, तो रैलीगढ़ा परियोजना में अनिश्चिकालीन चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा. पावर प्लांट के वाहनों को भी रोका जायेगा. बैठक में आरडी मांझी, राजेंद्र गोप, पच्चू राणा, अशोक गुप्ता, अमृत राणा, शहीद अंसारी, इस्लाम अंसारी, मनीष किस्कू, रामकिशुन मुर्मू, आजाद अंसारी, गोपाल राम, हरि प्रसाद, महेश बेदिया, फागू बेदिया, धनंजय सिंह, कैलाश महतो, जैनुल अंसारी, हरखू बेदिया, धनराज महतो, कजरी देवी, मंझला मांझी, दिनेश बेदिया, चेतन बेदिया, शिवदयाल बेदिया, दिनेश बेदिया, सुखराम बेदिया उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >