पीवीयूएनएल के खिलाफ आंदोलन का लिया गया निर्णय

पीवीयूएनएल के खिलाफ आंदोलन का लिया गया निर्णय

पतरातू. अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क, पतरातू में हुई. इसकी अध्यक्षता कृष्णा कुमार ने की. बैठक में 23 मार्च को पीवीयूएनएल प्रबंधन को सौंपे गये मांग पत्र पर चर्चा करते हुए कहा गया कि प्रबंधन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. प्रबंधन श्रम कानून का उल्लंघन करते हुए मजदूरों से काम ले रहा है. 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती व एक मई को मजदूर दिवस के दिन मजदूरों से काम कराया गया, लेकिन उन्हें डबल हाजिरी नहीं दी गयी. प्रबंधन के इस मनमाने रवैये से स्पष्ट है कि कंपनी सरकार के किसी नियम को नहीं मानती है. कंपनी अपने नियमों को मजदूरों पर थोप रही है. बैठक में निर्णय हुआ कि इस मनमानी के खिलाफ कंपनी के गेट को जाम करते हुए अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा. इसकी तिथि शीघ्र घोषित की जायेगी. संचालन राजेंद्र कुमार ने किया. बैठक में केंद्रीय सचिव बबलू सिन्हा, राजेश पटेल, कृष्णा कुमार, अखिलेश गोप, पवन मुंडा, विक्की मुंडा, गौतम कुमार, मोहित यादव, मुमताज अंसारी, विक्की कुमार, शमशेर अंसारी, रमन मुंडा, पवन मुंडा, गंगा साव, चंद्रकांत मुंडा, मो अमजद अली, दुर्गा महतो, इरफान अंसारी, दिनेश महतो, आनंद कुमार, संतोष कुमार, जयकिशोर पाहन, सचिन कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >