आम बागवानी से समृद्ध होंगे रामगढ़ के किसान : उपायुक्त

आम बागवानी से समृद्ध होंगे रामगढ़ के किसान : उपायुक्त

रामगढ़. जिला ग्रामीण विकास शाखा ने आम बागवानी उत्पादकों के लिए क्रेता-विक्रेता सम्मेलन व विपणन कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की. उपायुक्त ने किसानों से संवाद कर उनके द्वारा उपजाये गये आमों की गुणवत्ता की सराहना की. डीडीसी ने कहा कि यदि किसान अपने उत्पादों की ग्रेडिंग व ब्रांडिंग पर ध्यान दें, तो रामगढ़ के आमों की पहचान बड़े शहरों के बाजारों तक बन सकती है. प्रशासन ने किसानों को परिवहन व भंडारण में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का निर्देश दिया. मौके पर जिला विकास अभिकरण के पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि व किसान उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर, राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राजस्व संग्रहण, दाखिल-खारिज, नीलाम पत्र वाद, परिशोधन पोर्टल व अन्य राजस्व मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने आंतरिक संसाधन, उत्पाद, खनन, परिवहन, विद्युत सहित अन्य विभागों से प्राप्त राजस्व लक्ष्य व उपलब्धियों की जानकारी ली. उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए अगले एक माह तक विशेष अभियान चलाने काे कहा. अधिकारियों को समन्वय बना कर नियमित निगरानी के साथ राजस्व वसूली कार्यों में तेजी लाने को कहा. नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व सभी अंचल अधिकारियों को बैंक प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने काे कहा. बैठक में एसी कुमारी गीतांजलि, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर मौजूद थे. आवेदनों का निष्पादन समय सीमा में पूरा करें : जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति, जिला सहकारिता विकास समिति व सिदो कान्हू कृषि एवं वन उपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक परिषद की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की. बैठक में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत व संशोधित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अस्वीकृत आवेदनों के मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने काे कहा. उपायुक्त ने योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को संघ के कार्यों में सक्रियता लाने व किसानों तथा वन उपज से जुड़े लोगों को अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने काे कहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >