रामगढ़. दिगंबर जैन साध्वियों के सड़क दुर्घटना में हुए समाधि मरण की घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर जैन समाज ने आंदोलन का निर्णय लिया है. इसी क्रम में सोमवार सुबह 7:30 बजे शहर में मौन जुलूस निकाला जायेगा. यह विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा. जैन समाज के सचिव योगेश सेठी ने बताया कि 20 मई को हुई दुर्घटना में दो साध्वियों के निधन से पूरे समाज में शोक है. उन्होंने कहा कि दोनों साध्वियां अपने ज्ञान और उपदेशों से समाज को निरंतर आलोकित करती थीं. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसी को लेकर पूज्य गुरुदेव प्रमाण सागर के आह्वान पर जैन समाज आंदोलनरत है. जुलूस के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में रामगढ़ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगा. समाज ने शहर की सामाजिक संस्थाओं और बुद्धिजीवियों से भी इस मौन जुलूस में शामिल होने की अपील की है.
दिगंबर जैन साध्वियों के सड़क हादसे की जांच को लेकर आज माैन जुलूस
दिगंबर जैन साध्वियों के सड़क हादसे की जांच को लेकर आज माैन जुलूस
