आग लगने में तीन लाख की संपत्ति जल कर राख

आग लगने में संपत्ति जल कर राख

प्रतिनिधि, गोला बरलंगा थाना क्षेत्र के हरना गांव में बुधवार की रात बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण दो लोगों के मकान में आग लग गयी. आग लगने से घर में रखे पलंग, कपड़े सहित जरूरी कागजात जलकर राख हो गये. सूचना मिलने के बाद बरलंगा पुलिस ने रात में ही दमकल वाहन को बुलाया. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. इस संबंध में अजीत महतो ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर उचित मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात घर में आग लग गयी. इसकी सूचना चाची ने हम लोगों को दी. जब वहां पहुंचे, तब तक मेरे एवं मेरे भाई तुलसी महतो के मकान में आग लग गयी थी. ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने का प्रयास किया गया. थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल को भी सूचना दी गयी. पुलिस ने दमकल वाहन को बुलाया. गुरुवार को पंचायत की मुखिया कांति देवी ने भी नुकसान का जायजा लिया. संबंधित विभाग के अधिकारियों से उचित मुआवजा देने की मांग की. मौके पर त्रिलोचन प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >