छात्रों ने जिप अध्यक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप

गाड़ी को जगह नहीं मिलने पर मारपीट का लगाया गया आरोप जिप अध्यक्ष ने कहा मारपीट का आरोप बेबुनियाद दुलमी : दुलमी प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय पोटमदगा के छात्रों ने सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए का नगर भ्रमण के दौरान गुरुवार को जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. मामले […]

गाड़ी को जगह नहीं मिलने पर मारपीट का लगाया गया आरोप
जिप अध्यक्ष ने कहा मारपीट का आरोप बेबुनियाद
दुलमी : दुलमी प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय पोटमदगा के छात्रों ने सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए का नगर भ्रमण के दौरान गुरुवार को जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो पर मारपीट का आरोप लगाया गया है.
मामले को लेकर छात्रों व ग्रामीणों ने रामगढ़ एसपी को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि प्रतिमा विसर्जन के के दौरान जिप अध्यक्ष अपने वाहन से पहुंचे. वाहन को पास नहीं मिलने पर जिप अध्यक्ष सहित उनके चार-पांच सहयोगियों ने गाड़ी से उतर कर कई छात्रों के साथ मारपीट की. घटना में कई छात्रों को चोट आयी है. विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को ही उठक-बैठक कराया. इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली. जिसके बाद ग्रामीणों व छात्रों ने शुक्रवार को गांव में एक विरोध प्रदर्शन के लिए रैली निकाला. ग्रामीणों ने घटना की निंदा की है.
छात्रों की आड़ में राजनीति : ब्रह्मदेव
इस संदर्भ में जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी छात्र के साथ मारपीट नहीं किया है. कुछ छात्र उन्हें गाली दे रहे थे. शिक्षकों को इसकी सूचना मिलने पर शिक्षकों ने ही छात्रों को डाट-फटकार लगा कर उठक-बैठक कराया. उन्होंने कहा कि मारपीट का आरोप बेबुनियाद है. कुछ लोगों द्वारा छात्रों की आड़ में राजनीति की जा रही है. अगर मारपीट की गयी होती, तो विद्यालय के शिक्षक आरोप लगाते. दूसरे दिन विद्यालय में कुछ लोगों ने पठन-पाठन बाधित कराया गया है. इस पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >