रजरप्पा धाम में सुविधाएं होंगी और बेहतर : दीपिका पांडेय

रजरप्पा धाम में सुविधाएं होंगी और बेहतर : दीपिका पांडेय

ग्रामीण विकास मंत्री ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा दुकानदारों ने मंत्री से मिलकर सुनायी अपनी समस्या रजरप्पा. राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सोमवार को अपने परिजनों के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंची. यहां उन्होंने अपने परिजनों के साथ मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना कर मत्था टेकी. नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मंदिर के वरिष्ठ पुजारी असीम पंडा ने मंत्री की पूजा-अर्चना करायी. पूजा-अर्चना के पश्चात मंत्री अपने परिजनों के साथ मंदिर प्रक्षेत्र के सूर्य मंदिर, दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, अष्ट मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंच कर मत्था टेका. इसके बाद मंत्री प्रशासनिक भवन पहुंचीं. यहां उन्होंने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मुलाकात की. यहां स्थानीय दुकानदारों ने मुखिया कुलदीप साव के नेतृत्व में मंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं. दुकानदारों ने प्रशासन द्वारा प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर चिंता जतायी. मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में स्थानीय विधायक ममता देवी से बातचीत कर उचित समाधान निकालने का प्रयास करेंगी. उधर, मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि मां छिन्नमस्तिके देवी के दरबार में उनकी गहरी आस्था है. वह समय – समय पर यहां आकर मां से आशीर्वाद लेती हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. मंत्री ने बताया कि मंदिर परिसर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर कार्य किया जा रहा है. आने वाले समय में श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. मंत्री के रजरप्पा पहुंचने पर डीपीआरओ निशा सिंह, चितरपुर बीडीओ दीपक मिंज एवं गोला बीडीओ सुधा वर्मा ने स्वागत किया. इस अवसर पर मंत्री की मां प्रतिभा पांडेय, उनके परिजन एवं समाजसेवी अमित कुमार सिन्हा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >