प्रशासन के खिलाफ गोलबंद हुए हेसला के ग्रामीण, माहौल तनावपूर्ण

प्रशासन के खिलाफ गोलबंद हुए हेसला के ग्रामीण, माहौल तनावपूर्ण

कार्रवाई को रोकने के लिए लोग जगह-जगह गोलबंद होकर डटे थे लोग. पतरातू. पतरातू प्रखंड की हेसला पंचायत स्थित पीटीपीएस की अधिग्रहित जमीन पर बने आवासीय परिसर को खाली कराने को लेकर सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया. प्रशासन द्वारा छह अप्रैल को प्रस्तावित कार्रवाई की सूचना मिलते ही कॉलोनीवासी बड़ी संख्या में सड़कों व चौक-चौराहों पर उतर आये. लोग मुख्य स्थल पटेल चौक पर जुटकर प्रशासन का इंतजार करते रहे. लोगों ने कहा कि वे किसी भी स्थिति में अपने आवासों को खाली नहीं करेंगे. जानकारी के अनुसार, पीटीपीएस पावर प्लांट बंद होने के बाद उक्त भूमि को सरकार ने जियाडा (झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण) को हस्तांतरित कर दिया है. जियाडा द्वारा इस जमीन को विभिन्न निजी संस्थाओं को उद्योग लगाने के लिए आवंटित किया जा चुका है. इसे लेकर पहले भी कई बार आवास खाली कराने की कोशिश की जा चुकी है. लोगों का कहना था कि उन्होंने न्यायालय की शरण ली है और फिलहाल वहां से रोक लगी हुई है. इसलिए वे घर खाली नहीं करेंगे. मौके पर प्रदीप महतो, जयप्रकाश सिंह, सुजीत पटेल, शहजादा तालिम, शशि सिन्हा, प्रथम चौधरी, दिनेश मुंडा, तुषार मिश्रा, भवानी कुमार, राजेश महतो, रंजीत बेसरा, मो अलीम, यशवंत सागर, मुखिया प्रीति झा, वीरेंद्र झा, विनय कुमार, दीपक मुंडा, शिवनाथ मुंडा, नरेश मुंडा, शंकर मुंडा, रवि कुमार, बृजकिशोर उपाध्याय उपस्थित थे. कुछ दिनों तक रोका गया है अभियान : सीओ पतरातू सीओ ने बताया कि अब तक न्यायालय से उन्हें कोई स्थगन आदेश प्राप्त नहीं हुआ है. आवासों को सोमवार को खाली कराया जाना था. अपरिहार्य कारणों से कुछ दिनों के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया गया है. अब उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार आगे कार्रवाई की जायेगी. दूसरी ओर, बताया गया कि सोमवार को भुरकुंडा में हुई पुलिस व अपराधी के बीच मुठभेड़ की घटना के कारण पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो सका. इसके कारण कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है. दोपहर तक लोग डटे रहे : प्रशासन की कार्रवाई को रोकने के लिए लोग जगह-जगह गोलबंद होकर डटे हुए थे. दोपहर तक प्रशासनिक कार्रवाई शुरू नहीं होने के बाद लोग वापस लौट गये. लोगों ने सात अप्रैल को हेसला पंचायत भवन के समीप आम सभा बुलायी है. इस सभा में मतदाता सूची में नाम दर्ज सभी लोगों से आने की अपील की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >