मंत्री ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने का दिया निर्देश

सीसीटीवी फुटेज देख कर घटना की ली जानकारी रजरप्पा : पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी बुधवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखा. पत्रकारों से उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल में इस तरह की घटना चिंता की बात है. यहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़नी चाहिए. न्यास समिति […]

सीसीटीवी फुटेज देख कर घटना की ली जानकारी
रजरप्पा : पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी बुधवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखा. पत्रकारों से उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल में इस तरह की घटना चिंता की बात है. यहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा बढ़नी चाहिए. न्यास समिति के सदस्यों से कहा कि सीसीटीवी कैमरा के कवरेज को बढ़ाया जाये. सीआरपीएफ जवान की रजरप्पा में खुद से आत्महत्या करने की घटना को लेकर विभाग व पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. उन्होंने रजरप्पा मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशास को पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मौके पर न्यास समिति के सचिव सुभाशीष पंडा, असीम पंडा, लोकेश पंडा, सुबोध पंडा, सेठी पंडा, गुड्डू पंडा मौजूद थे.
जांच के लिए पहुंचे सीआरपीएफ कमांडेंट : जवान संजय नट की मौत की खबर के बाद हजारीबाग सीआरपीएफ कमांडेंट व बोकारो सीआरपीएफ 26 बटालियन के सुबेदार पवन कुमार सहित कई अधिकारी जांच के लिए रजरप्पा पहुंचे. इस दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को देखा. कहा कि संजय का मंदिर में प्रवेश व परिक्रमा करते हुए फुटेज में दिखाया गया है. उसकी मौत कैसे हुई, यह फुटेज में नहीं कैद हुआ है. इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की जांच की जायेगी.
मृतक के पिता भी पहुंचे : मृतक के पिता हृदयनाथ नट भी रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने कई लोगों से पूछताछ की. सीसीटीवी फुटेज को देखा. सीसीटीवी पर संजय की मौत कैसे हुई, यह नहीं दिखाने पर उन्होंने रोष प्रकट किया. उन्होंने कहा कि मेरा बेटा इस तरह नहीं मर सकता है.
180 रुपये का लिया था प्रसाद : संजय नट मंगलवार अहले सुबह रजरप्पा मंदिर के एक दुकानदार से 180 रुपये का प्रसाद लिया. लगभग साढ़े पांच बजे सुबह मंदिर में प्रवेश किया. मंदिर में 15 बार परिक्रमा कर लगभग 50 मिनट तक मंदिर में इधर – उधर घूमते रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >