कुजू : कुजू कोयलांचल आैर आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सरस्वती पूजा धूमधाम से मनायी गयी. स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान आैर पूजा समितियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. कुजू, आरा-सारूबेड़ा, केबी गेट, डटमामोड़, कुजू कोलियरी, ओरला, तोपा,पिंडरा, डटमा, सांडी, सेवटा, दिगवार, पोचरा, बोंगावार, दिगवार, करमा, रतवे, छोटकी डूंडी में भी सरस्वती पूजा धूमधाम सेमनायी गयी.
भुरकुंडा. भुरकुंडा, बासल सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सरस्वती पूजा की धूम रही. छात्र-छात्राओं ने वीणा वादिनी से प्रार्थना की.
हाइस्कूल भुरकुंडा, सौंदा डी हाइ स्कूल, धर्मसंघ बाल निकेतन, जुबिली कॉलेज, जेएम कॉलेज, श्री अग्रसेन स्कूल, रामवि सीसीएल सौंदा, रामवि रिवर साइड, जय मां पंचबहिनी उच्च विद्यालय लबगा, डोमन महतो जय मां पंचबहिनी पब्लिक स्कूल गेगदा, जवाहर नगर हनुमान गढ़ी, ओपी जिंदल स्कूल, रामवि भुरकुंडा, एस्पायर कोचिंग सेंटर, एसएससी कोचिंग सेंटर में श्रद्धालुअों की भीड़ देखी गयी. ंरजरप्पा/चितरपुर. रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम व भक्तिभाव से की गयी. विभिन्न कॉलेजों, विद्यालयों व क्लबों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. प्रसाद का वितरण किया गया. सभी पूजा पंडालों में भक्ति गीत बजाये गये.
