पतरातू/भुरकुंडा/बरकाकाना : पतरातू प्रखंड क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गयी आैर सात लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल कई लोगों को रिम्स रेफर किया गया.
पहली घटना पतरातू बावनधारा के समीप हुई. इसमें एक टेंपो के अनियंत्रित होने के बाद दो बाइक से उसकी टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार शाहीटांड़ निवासी राजू उरांव (32) की मौत हो गयी. कुरबीज निवासी विकास करमाली व साजू मिंज, टेंपो में सवार शाहीटांड़ निवासी सविता देवी सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रखंड चिकित्सालय में इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.
दूसरी घटना बासल थाना क्षेत्र के जराद के समीप हुई. घटना में डंपर के पलटने से उपचालक तिलक बेदिया व मजदूर शाहिद घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ रेफर कर दिया गया. तीसरी घटना बरकाकाना दो नंबर गेट के समीप हुई. यहां एक अनियंत्रित कार सरोज हेयर कटिंग सैलून में जा घुसी. इस दौरान कार की चपेट में आया बाइक सवार मोइन खान घायल हो गया. उसका इलाज सीसीएल अस्पताल में चल रहा है.
