बीज दुकान से पांच पेटी शराब बरामद

चितरपुर : रजरप्पा के नया मोड़ छोटकीपोना स्थित खाद-बीज दुकान से पुलिस ने पांच पेटी अवैध शराब जब्त की है. दुकानदार प्रदीप कुशवाहा भागने में सफल रहा. जब्त शराब की कीमत लगभग 15 हजार बतायी जा रही है. छापामारी अभियान में रजरप्पा के थाना प्रभारी एके सिंह सदल-बल शामिल थे. उन्होंने कहा िक जब्त शराब […]

चितरपुर : रजरप्पा के नया मोड़ छोटकीपोना स्थित खाद-बीज दुकान से पुलिस ने पांच पेटी अवैध शराब जब्त की है. दुकानदार प्रदीप कुशवाहा भागने में सफल रहा. जब्त शराब की कीमत लगभग 15 हजार बतायी जा रही है. छापामारी अभियान में रजरप्पा के थाना प्रभारी एके सिंह सदल-बल शामिल थे. उन्होंने कहा िक जब्त शराब उत्पाद िवभाग को दे दी जायेगी.

बताते चले कि रजरप्पा, चितरपुर-रजरप्पा मोड़, बाजार टांड़, रजरप्पा प्रोजेक्ट के कई दुकानों में भी अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. पिछले दिन चितरपुर में आयोजित पुलिस-पब्लिक मीटिंग में ग्रामीणों ने एसपी से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >