वार्ता में मांडू सीअो प्रभारी प्रबंधन सेल संचालन समिति व आंदोलनकारी शामिल हुए
कुजू : सीसीएल कुजू क्षेत्र के तोपा रोड सेल को लेकर बुधवार को परिजात क्लब में त्रिपक्षीय वार्ता हुई. इसके बाद तोपा रोड सेल को चालू कर दिया गया. वार्ता में मांडू सीओ रवींद्र कुमार, कुजू ओपी प्रभारी रामेश्वर भगत की मौजूदगी में प्रबंधन, सेल संचालन समिति आैर रैयत विस्थापित ग्रामीण मोरचा के सात-सात सदस्य शामिल हुए. वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित हो गया. ठोस निर्णय होने तक तोपा लोकल सेल चलाने की जिम्मेवारी प्रबंधन को सौंपी गयी.
वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि सात से 25 फरवरी तक समस्याओं का समाधान कर लिया जायेगा. इस पर सेल समिति आैर रैयत विस्थापितों ने लिखित तौर पर सहमति जतायी. वार्ता में वाशरी ग्रेड-4 आरओएम कोल की मैनुअल लोडिंग के लिए ऑफर मुख्यालय रांची भेजने, मजदूरों को सीधे तौर पर मजदूरी का भुगतान, दंगल, मुंशी की सूची की जांच कर समिति द्वारा पहचान पत्र निर्गत करने के मुद्दों का समाधान किया जायेगा.
वार्ता में तोपा पीओ एके सिंह, सेल ऑफिसर परशुराम सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी जेवाई कामड़े, सेल समिति के अध्यक्ष धनेश्वर मांझी, रामभजनलाल महतो, राजेश्वर गंझू, गोपेश्वर करमाली, ज्योतिंद्र प्रसाद साहू, असगर अली, शहाबुद्दीन अंसारी, किशोर करमाली, सिकंदर अंसारी, हरिशंकर प्रसाद, यूनुस परवेज, मंटू गुप्ता, मो इलियास, रेवालाल महतो, अमरूल हक, बसंत, कैलाश करमाली, कासिम मियां, शंकर प्रसाद, दिनेश्वर साहू, महादेव रविदास, फरीद मियां, मुखिया अरशद अंसारी, जलेश करमाली, कुलदीप प्रसाद, बालेश्वर महतो मौजूद थे. गाैरतलब हो कि मांगों को लेकर रैयत 20 दिन से अांदोलन पर थे.
