ग्लोब हीरो का मेगा सर्विस कैंप आज से

रामगढ़ : हीरो कंपनी के दो पहिया वाहनों के शो-रूम ग्लोब हीरो के तत्वावधान में तीन दिवसीय नि:शुल्क मेगा सर्विस कैंप का आयोजन 20 जनवरी से किया जायेगा. तीन दिवसीय नि:शुल्क मेगा सर्विस कैंप का आयोजन रामगढ़ फुटबॉल मैदान में होगा. छावनी परिषद के सीइओ सपन कुमार कैंप का उदघाटन करेंगे. शिविर का समापन 22 […]

रामगढ़ : हीरो कंपनी के दो पहिया वाहनों के शो-रूम ग्लोब हीरो के तत्वावधान में तीन दिवसीय नि:शुल्क मेगा सर्विस कैंप का आयोजन 20 जनवरी से किया जायेगा. तीन दिवसीय नि:शुल्क मेगा सर्विस कैंप का आयोजन रामगढ़ फुटबॉल मैदान में होगा. छावनी परिषद के सीइओ सपन कुमार कैंप का उदघाटन करेंगे. शिविर का समापन 22 जनवरी को होगा.

हीरो कपंनी के दो पहिया वाहनों की नि:शुल्क वाशिंग सेवा, नि:शुल्क पॉलिस सेवा, स्पेयर सामान पर छूट, गुड लाइफ सुविधा, नि:शुल्क बेसिक हेल्थ चेकअप, नि:शुल्क प्रदूषण जांच की सुविधा प्रदान की जायेगी. हीरो कंपनी के वाहनों की खरीद पर भी छूट दी जायेगी. जानकारी ग्लोब हीरो के संचालन तिलक मंगलम ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >