मौसम बदला, बूंदाबांदी से बढ़ी कनकनी

क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था अतिक्रमण के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील आमजनों को हो रही परेशानी प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग भुरकुंडा : कोयलांचल में मौसम का मिजाज मंगलवार की सुबह बदला हुआ था. ठंड भी अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ी हुई थी. इसके कारण लोग एक बार फिर रजाई के […]

क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था
अतिक्रमण के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील
आमजनों को हो रही परेशानी
प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग
भुरकुंडा : कोयलांचल में मौसम का मिजाज मंगलवार की सुबह बदला हुआ था. ठंड भी अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ी हुई थी. इसके कारण लोग एक बार फिर रजाई के अंदर दुबक गये. बारिश सुबह करीब 10 बजे बंद हुई, लेकिन लोगों काे सूर्य का दर्शन नहीं हुआ. दिन भर कोहरा छाया रहा और ठंड बढ़ी रही.क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे था.
भुरकुंडा बाजार कीचड़ में तब्दील : बदले मौसम के बीच हुई हल्की बारिश ने भुरकुंडा बाजार की सूरत बदल दी है. भुरकुंडा मेन रोड सहित इससे सटे ट्रेकर स्टैंड का मुख्य मार्ग पूरा कीचड़ में तब्दील हो गया है. स्थिति यह है कि इस मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है. दोपहिया वाहन पार करना भी जोखिम भरा है. लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग का अतिक्रमण कर दोनों ओर दुकान-मकान बना लिये गये हैं. नाली का अस्तित्व ही खत्म हो गया है. बारिश का पानी सड़क पर ही रह गया है.
प्रशासन से अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील : भुरकुंडा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक व सामजिक संगठन के लोगों ने वर्तमान स्थिति के मद्देनजर प्रशासन से मेन रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >