दूसरे दिन भी रहा परेज लोकल सेल बंद

केदला : सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के लोकल से सेल का काम दूसरे दिन भी बंद रहा. परियोजना में आये लोकल सेल की ट्रक लोड हो कर दो दिनों से खड़ा है आंदोलनकारी लोकल सेल के मजदूर को हक दिलाने को लेकर चेक पोस्ट के पास टेंट लगा धरना पर बैठे हुए है. […]

केदला : सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के लोकल से सेल का काम दूसरे दिन भी बंद रहा. परियोजना में आये लोकल सेल की ट्रक लोड हो कर दो दिनों से खड़ा है आंदोलनकारी लोकल सेल के मजदूर को हक दिलाने को लेकर चेक पोस्ट के पास टेंट लगा धरना पर बैठे हुए है. यह आंदोलन जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, मांडू प्रमुख चंद्रमणि देवी व बारूघुटू उत्तरी पंचायत की मुखिया अचिता देवी द्वारा किया जा रहा है. आंदोलन में लोकल सेल में कोयला लोडिंग के काम कर रही मजदूर भी शामिल है. आंदोलन आजसू के बैनर तले किया जा रहा है.
मौके पर चंद्रमणि देवी ने कहा कि निगरानी कमेटी द्वारा लोकल सेल के मजदूरों के हक मारने का काम किया जाता है. इसके लेकर परियोजना के लोकल सेल में आंदोलन जारी है. यह डंप छह गांव के विस्थापितों का डंप है. इस डंप में बाहर के लोगों को निगरानी कमेटी में रख कर डंप चलाया जाला है. मजदूरों को मिलने वाला पैसा की बंदर बांट कर दिया जाता है. जब तक मजदूरों को अधिकार नहीं मिलेगा . तब तक लोकल सेल का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा. आंदोलन में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के प्रखंड महा मंत्री कोलेश्वर भेगता, राहुल कुमार, बसंती देवी, संगीता कुमार, सुगनी देवी, गुलाबो देवी, चमेली देवी, रेशमी देवी नरेश कुमार, अबिया देवी, अनिता देवी, शोभा देवी, शुशिला देवी, आशा देवी, संगीता कुमार, शांति देवी, बुधनी देवी, लटन गंझू, चारका गंझू, सुमेश अगरीया, रघ़ु गंझू, भीम तुरी, अर्जन अगरीया सहित दर्जनों लोग धरना पर बैठे हुए है.
निगरानी कमेटी की दबंगई नहीं चलेगी : इस दौरान बारूघुटू पंचायत की मुखिया अचिता देवी ने कहा कि निगरानी कमेटी का दबंगई विस्थापित डंप में नहीं चलेगा. मजदूरों को पूरा हक मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा. नहीं तो, अनिश्चितकाल के लिए लोकल सेल बंद रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >