बेकार नहीं जायेगी शहीदों की शहादत

विभिन्न पार्टियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि रामगढ़ : आजसू पार्टी, मोमिन कॉफ्रेंस, कांग्रेस, भाकपा के कार्यकर्ताओं ने रविवारो को चुटूपालू घाटी स्थित शहादत स्थल पर शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह श्रद्धांजलि दी. माैके पर माक्सवादी समन्वय समिति ने सभा की. इसकी अध्यक्षता मिथिलेश कुमार सिंह ने की. मौके पर मासस विधायक अरूप चटर्जी […]

विभिन्न पार्टियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रामगढ़ : आजसू पार्टी, मोमिन कॉफ्रेंस, कांग्रेस, भाकपा के कार्यकर्ताओं ने रविवारो को चुटूपालू घाटी स्थित शहादत स्थल पर शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह श्रद्धांजलि दी. माैके पर माक्सवादी समन्वय समिति ने सभा की.
इसकी अध्यक्षता मिथिलेश कुमार सिंह ने की. मौके पर मासस विधायक अरूप चटर्जी ने कहा किशहीदों के शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जायेगा. मिथिलेश सिंह ने कहा कि मजदूरों व किसानों का राज कायम करना ही शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर देवचंद महतो, धनेश्वर तुरी, आरडी मांझी, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, राजेंद्र गोप, फरहरी महतो, अशोक महतो, मुमताज अंसारी, गौतम बनर्जी, बसंत कुमार, आशीष टोप्पो, गौरी दीप, अजय सिंह, संजय राणा, जसीम मिंया, धनंजय सिंह, मो इनाम, धनु महतो, मेहीलाल महतो, मनीष यादव, शहीद अंसारी, लोदो मुंडा, जगदीश महतो, सोहन बेदिया, बैजनाथ महतो, मो शफीक, तुलसीदास मांझी, मनीष, दशरथ करमाली, अरविंद, प्रदीप, कैलाश महतो, निर्मल प्रजापति, पंचित महतो, भीम महतो, हरखु बेदिया, चेतन बेदिया, सुखराम बेदिया व नेशनल मोमिन कांफ्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह एमएलसी अमानत अली, आबिद अली, अबरार रिजवी, सागीर अंसारी, शौकत अंसारी, इमरान, शाहिद अंसारी, शराफत मौजूद थे. इससे पूर्व, सभी ने शहादत स्थल पर पुष्प अर्पित किया.
शहीदों के गांव मॉडल के रूप में विकसित होंगे : आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि दी.
सुदेश महतो ने कहा कि शहीदों के गांव को आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करना होगा. शहीद परिवार के लोगों को भी सम्मान मिलना चाहिए. शहीदों के बलिदान के कारण ही हम सभी आजाद हिंदुस्तान में रह रहे हैं. चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि शहीदों के सम्मान के लिए सरकार संवेदनशील है. मौके पर आजसू जिला सचिव सह नप के मेयर प्रत्याशी मनोज कुमार महतो, लालबिहारी महतो, मुखिया कलावती देवी, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, अाराधना राज, विभन सिंह, डी महतो, छात्र नेता राजेश महतो, संदीप महतो, अमित कुमार दास, अमजद अंसारी, नरेश महतो, मनोज, करण कुमार, बालदेव महतो, महेश चौधरी, पारितोष चटर्जी मौजूद थे.
कांग्रेसियों ने किया शहीदों को नमन : शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह के शहादत स्थल पर कांग्रेसियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये. कांग्रेस एआइसीसी सचिव सह झारखंड कांग्रेस के उप-प्रभारी ताराचंद भेंगरा, एआइसीसी के समन्वय अशोक चौधरी,जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, राजकुमार यादव, शहजाद खान, रंधीर गुप्ता, अजमल हुसैन, तारिक अनवर, रामेश्वर गिरि मौजूद थे.
भाकपा व मासस के लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि : भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी. भाकपा राज्य परिषद सदस्य महेंद्र पाठक, नेमन यादव ने शहादत स्थल पर शहीदों को नमन किया. महेंद्र पाठक ने कहा कि शहीदों के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए क्रांति की जरूरत है. माक्सवादी समन्वय समिति के दूसरे गुट ने भी श्रद्धांजलि दी. इससे पूर्व, कार्यकर्ता बाइक जुलूस के रूप में घाटी पहुंचे. इस अवसर पर सैनाथ गंझू, मथुरा रजवार, बहादुर बेदिया, सुंदर बेदिया मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >