यशवंत सिन्हा की सास के निधन पर शोक

रामगढ़ : भाजपा ने शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में शोक सभा की. इसमें पार्टी के पूर्व सांसद व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा की सास आैर वर्तमान सांसद सह नागरिक उड्डयन मंत्री की नानी नलिनी श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. उनका निधन छह जनवरी को दिल्ली स्थित निवास स्थान पर हो […]

रामगढ़ : भाजपा ने शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में शोक सभा की. इसमें पार्टी के पूर्व सांसद व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा की सास आैर वर्तमान सांसद सह नागरिक उड्डयन मंत्री की नानी नलिनी श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. उनका निधन छह जनवरी को दिल्ली स्थित निवास स्थान पर हो गया था. मशहूर कलाकार सह

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता ओम पूरी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, बिरसा हांसदा, रणंजय कुमार, नित्यानंद महतो, अभय कुमार, रवींद्र शर्मा, ऋषिकेश सिंह, रवि कुमार, मणिशंकर, भीम सेन, प्रवीण कुमार, अमर, महेंद्र, उमेश, सुबोध, नमेंद्र चंचल, सहदेव ठाकुर, आनंद बेदिया, सुरेंद्र राय, अविनाश मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >