दुख भरे दिन बीते रे भइया अब सुख आयो रे़

आजादी के बाद सिलदाग में पहली बार बिजली बहाल हुई भदानीनगर : पतरातू प्रखंड के सांकी पंचायत के सिलदाग टोला को सोमवार को नये वर्ष का सबसे बड़ा तोहफा मिला. देश की आजादी के बाद पहली बार टोला में बिजली पहुंची. बिजली बहाल होते ही टोलावासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे. चेहरा क्यों न […]

आजादी के बाद सिलदाग में पहली बार बिजली बहाल हुई
भदानीनगर : पतरातू प्रखंड के सांकी पंचायत के सिलदाग टोला को सोमवार को नये वर्ष का सबसे बड़ा तोहफा मिला. देश की आजादी के बाद पहली बार टोला में बिजली पहुंची. बिजली बहाल होते ही टोलावासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे. चेहरा क्यों न खिले, अब उन्हें ढिबरी युग से निजात जो मिल गया. ग्रामीणों ने एक साथ मिल कर जश्न मनाया. मिठाइयां बांटी. नाच-गान भी किया.
ग्रामीण जुगल उरांव, जेठू, अजय उरांव, जेठू भोक्ता ने कहा कि बिजली बहाल हो जाने से अब ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज के लिए अन्यत्र भटकना नहीं पड़ेगा. छात्र प्रदीप, हेमंत, अजय, अभिषेक, छात्रा प्रमीला, संगीता, पूजा, सुनीता ने कहा कि बिजली आ जाने के बाद पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन के साधनों से भी जुड़ सकेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि सिलदाग टोला के आसपास के गांव लोवाडीह, अमझरिया, ओरियातु, सालगो, चिट्टो आदि गांवों में बिजली जलता देख दिल में हुक उठती थी कि कब हमारे गांव में बिजली आयेगी.
मुखिया ने किया ट्रांसफारमर का उदघाटन.
सिलदाग टोला में मुखिया पुष्पा देवी व पंसस पूनम देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर व पूजा-अर्चना कर ट्रांसफारमर का उदघाटन किया. मौके पर मुखिया पुष्पा ने कहा कि अब ग्रामीणों को अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा. अंधेरा दूर होने से जंगली जानवरों से खतरा भी नहीं रहेगा. मौके पर समाजसेवी कार्तिक कुमार, समाजसेवी करमाकांत बेदिया, लोजपा नेता विजेंद्र मुंडा, लालदेव मुंडा, जुगल उरांव, भुवनेश्वर बेदिया, प्रकाश उरांव, मनीता देवी, राजदेव मुंडा, नंदू मुंडा, बिरसा मुंडा, सीटू गंझू, दीनु मुंडा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
आभार व्यक्त किया : बिजली बहाल होने पर सिलदाग टोला के ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, भाजपा नेता योगेश दांगी सहित डॉ जुगल उरांव, शिक्षक प्रकाश उरांव, समाजसेवी कार्तिक कुमार, फूलेश्वर गंझू, लालदेव गंझू, जेठू गंझू, सीटू गंझू, बालेश्वर गंझू के प्रति आभार जताया. कहा कि हम टोलावासियों का बिजली का सपना अब साकार हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >