सीसीएल अधिकारी के घर चार लाख की डकैती

पति-पत्नी को बंधक बनाया चार लाख का सामान लूटा 6-7 की संख्या में थे अपराधी भुरकुंडा : भुरकुंडा थाना क्षेत्र के रिवर साइड ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी शमीम हुसैन के घर मंगलवार रात लगभग नौ बजे 6-7 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया. शमीम व इनकी पत्नी को कब्जे में […]

पति-पत्नी को बंधक बनाया चार लाख का सामान लूटा
6-7 की संख्या में थे अपराधी
भुरकुंडा : भुरकुंडा थाना क्षेत्र के रिवर साइड ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी शमीम हुसैन के घर मंगलवार रात लगभग नौ बजे 6-7 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया.
शमीम व इनकी पत्नी को कब्जे में कर अपराधियों ने लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के जेवर, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल, 13 हजार रुपये कैश आदि लूट लिये. करीब एक घंटे तक कब्जे में रखने के बाद जाने से पहले अपराधियों ने दोनों को बांध दिया. बाद में किसी तरह बंधन से मुक्त होकर शमीम ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. शमीम सीनियर मैनेजर माइनिंग के पद पर कार्यरत हैं.
वह वर्तमान में बीटीटीआइ भुरकुंडा के उप प्राचार्य भी हैं. बुधवार को डीएसपी वीरेंद्र कुमार चौधरी ने भी पहुंच कर शमीम व उनकी पत्नी से मामले की जानकारी ली. डीएसपी ने बताया कि घटना को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >