गिद्दी(हजारीबाग) : मजदूरों के विभिन्न मांगों को लेकर सीएमडब्ल्यूयू ने बुधवार को गिद्दी सी पीओ के साथ वार्ता की. सीएमडब्यूयू के वरिष्ठ नेता बैजनाथ मिस्त्री ने पानी, बिजली, सड़क, क्वार्टर मरम्मत सहित कई अन्य मांगों को बारी-बारी से प्रबंधन के समक्ष रखा. पीओ ने अधिकांश मांगों पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही कदम उठायेंगे. उन्होंने नेताओं से कहा कि कुछ मांगे ऐसी है, जिसे अरगडा क्षेत्रीय प्रबंधन ही दूर कर सकता है. नेताओं ने कहा कि प्रबंधन से वार्ता सकारात्मक रही.
वार्ता में प्रबंधन की ओर से बीके राठौर, सीएमडब्ल्यूयू की ओर से शाखा सचिव भैयालाल बेसरा, अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह, युगल राम, केके सिंह, दिनेश गोप, एस मांझी, रसका हेम्ब्रम, लखन मांझी, फारूख हुसैन, बबलू, सुखदेव, खिरोधर साव, उर्मिला मरांडी, भोला मिस्त्री, सुजीत कुमार गुप्ता, विनोद किस्कू आदि शामिल थे.
