रजरप्पा : भूमि विवाद में मुनेश्वर के परिजनों का सामाजिक बहिष्कार, चार माह से हुक्का-पानी बंद

रजरप्पा : भूमि िववाद में मुनेश्वर के परिजनों का सामाजिक बहिष्कार, चार माह से हुक्का-पानी बंद सुरेंद्र कुमार रजरप्पा : रजरप्पा वाशरी में कार्यरत ऑपरेटर मुनेश्वर बेदिया का परिवार चार माह से सामाजिक बहिष्कार का दंश झेलने को विवश है. गांववालों ने इनका हुक्का-पानी बंद कर रखा है. यहां तक कि इन्हें पैसे से भी […]

रजरप्पा : भूमि िववाद में मुनेश्वर के परिजनों का सामाजिक बहिष्कार, चार माह से हुक्का-पानी बंद
सुरेंद्र कुमार
रजरप्पा : रजरप्पा वाशरी में कार्यरत ऑपरेटर मुनेश्वर बेदिया का परिवार चार माह से सामाजिक बहिष्कार का दंश झेलने को विवश है.
गांववालों ने इनका हुक्का-पानी बंद कर रखा है. यहां तक कि इन्हें पैसे से भी कोई दुकानदार सामान नहीं देता है. वहीं सहयोग करनेवाले व्यक्ति पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने का तुगलकी फरमान जारी किया गया है. इस संदर्भ में घुटुवा थाना क्षेत्र के कोड़ी गांव निवासी मुनेश्वर ने एसपी को आवेदन दिया है.
उन्होंने कहा कि वर्ष 1983 में उनके पिताजी ने गांव में 20 डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिस पर मकान, कुआं व शौचालय बना हुआ है. भूमि के बगल में शिव मंदिर है. उन्होंने मंदिर जाने का रास्ता छोड़ अपनी जमीन की चहारदीवारी कर दी. उस वक्त किसी ने विरोध नहीं किया. इसके बाद 10 अगस्त 2016 को गांव के ही देवलाल मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, छोटेलाल करमाली, कैला मुंडा, धाना बेदिया, बिरजा बेदिया, कुलदीप मुंडा ने बैठक कर पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया.
साथ ही फरमान जारी किया गया कि शादी, मृत्यु, छठी व अन्य सामाजिक कार्यों में गांव का कोई भी व्यक्ति सहयोगनहीं करेगा. सहयोग करनेवाले व्यक्ति पर पांच हजार रुपये दंड लगाया जायेगा.
राशन दुकान से सामान लेने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. कोई भी सामान लाने के लिए इन्हें सात किलोमीटर दूर भुरकुंडा जाना पड़ता है. मुनेश्वर ने बताया कि भयवश वह अपने परिवार के बच्चों को पढ़ाने के लिए रजरप्पा प्रोजेक्ट के क्वार्टर में रखने को विवश हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व में घुटुवा थाना प्रभारी से भी लिखित शिकायत की थी. उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. थक -हार कर न्याय की उम्मीद में उन्होंने एसपी से गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >