90 हजार की छिनतई की गयी, थाने में आवेदन

90 हजार की छिनतई की गयी, थाने में आवेदन

रामगढ़. बाइक सवार उचक्कों ने गुरुवार को बिजुलिया रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार पिता-पुत्री से 90 हजार की छिनतई कर ली. जानकारी के अनुसार, बाइक से घुटूवा हेहल निवासी कृष्ण सिंह अपनी बेटी के साथ रामगढ़ आये थे. उन्होंने यूनियन बैंक से 90 हजार की निकासी की. इसके बाद उसे बैग में रख कर बेटी के साथ बाइक से बिजुलिया की ओर जा रहे थे. इसी बीच, बिजुलिया रेलवे ओवरब्रिज के पास पल्सर बाइक सवार दो युवक तेजी से आये और बेटी के हाथ से बैग छीन कर टायर मोड़ की ओर भाग गये. बाइक से पीछा करने पर दोनों युवक रांची की ओर से फरार हो गये. कृष्ण सिंह मां छिन्नमस्तिका प्लांट में काम करते हैं. बैग में 45 हजार का एक चेक व दूसरा 30 हजार का बिना हस्ताक्षर का चेक था. बैंक आकर चेक बुक व चेक को कैंसिल कराया गया है. इस संबंध में रामगढ़ थाना में आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >