गोला के कलाकार की मुंबई में मौत

गोला : गोला प्रखंड क्षेत्र के घाघरा कोरांबे गांव के संगीत कलाकार जनक करमाली उर्फ अमित (लगभग 41 वर्ष) की मौत मुंबई में हो गयी. जानकारी के अनुसार, अमित मुंबई के एक होटल में ऑरकेस्ट्रा में ऑर्गन व पैड बजाता था. शो करने के दौरान हर्ट अटैक का दौरा पड़ा. अविलंब अस्पताल पहुंचाया गया. यहां […]

गोला : गोला प्रखंड क्षेत्र के घाघरा कोरांबे गांव के संगीत कलाकार जनक करमाली उर्फ अमित (लगभग 41 वर्ष) की मौत मुंबई में हो गयी. जानकारी के अनुसार, अमित मुंबई के एक होटल में ऑरकेस्ट्रा में ऑर्गन व पैड बजाता था. शो करने के दौरान हर्ट अटैक का दौरा पड़ा.
अविलंब अस्पताल पहुंचाया गया. यहां मौत हो गयी. जानकारी मिलने के बाद परिजन मुंबई पहुंचे. यहां अमित का अंतिम संस्कार किया गया. वे अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़ गये हैं. मृत्यु पर पवन सारे गामा म्युजिकल ग्रुप के निदेशक पवन कुमार दांगी, वसीम राजा, बैजनाथ राम, रंजीत चटर्जी, नंदकिशोर दास, दीपक कुमार, मुख्तार खान सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >