युवा खिलाड़ियों ने कराटे में दिखाया कौशल : डीएसपी रामगढ़. स्कॉलर्स हाई स्कूल में रामगढ़ जिला कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी फौजान अहमद ने कहा कि कराटे आत्मरक्षा के साथ अनुशासन व आत्मविश्वास बढ़ाता है. युवा खिलाड़ियों ने कराटे में कौशल व आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया है. अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला. प्रतियोगिता के पहले दिन करीब 100 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लेकर प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं में सुरभि कुमारी, रिया राज, नैंसी सिंह, स्वयम, कुमार उज्ज्वल, कृष्ण सिंह, रजत पदक विजेताओं में अमृता कुमारी, रक्षा रानी, रिया कुमारी, नैतिक राज, तेजस झा, अर्जुन कुमार व कांस्य पदक विजेताओं में हर्षवीर सिंह, करण राज, अजय कुमार हांसदा, शिवम जायसवाल, सना गुप्ता, शगुन कुमारी, दीपिका कुमारी, रिया कुमारी, सुबी कुमारी, आनंदिता दास गुप्ता शामिल हैं. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीएवी प्राचार्य सह एआरओ निशिकांत कर, डीएवी आरा के प्राचार्य आलोक कुमार, एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष मानस सिन्हा, सेंसेई रंजीत मेहता उपस्थित थे. आयोजन में पदाधिकारियों व निर्णायक मंडल ने सहयोग किया.
रामगढ़ जिला कराटे चैंपियनशिप शुरू, 100 प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन
रामगढ़ जिला कराटे चैंपियनशिप शुरू, 100 प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन
