फ्लड लाइट में खेला जायेगा फुटबॉल

उरीमारी/भुरकुंडा : ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच अब और बढ़ जायेगा. जानकारी के अनुसार, हिल व्यू स्टेडियम सयाल में फ्लड लाइट के बीच टूर्नामेंट का सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला जायेगा. इसकी तैयारी भी मैदान पर देखी जा रही है. तकनीशियन टाॅवर व लाइट लगाने का काम गुरुवार से शुरू करेंगे. बताया […]

उरीमारी/भुरकुंडा : ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच अब और बढ़ जायेगा. जानकारी के अनुसार, हिल व्यू स्टेडियम सयाल में फ्लड लाइट के बीच टूर्नामेंट का सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला जायेगा. इसकी तैयारी भी मैदान पर देखी जा रही है. तकनीशियन टाॅवर व लाइट लगाने का काम गुरुवार से शुरू करेंगे.

बताया गया कि बढ़ती गरमी व लू के कारण आयोजन समिति ने यह निर्णय लिया है. मंगलवार को उदघाटन मैच गरमी के कारण देर से शुरू हुआ था. इसे खराब रोशनी के कारण 15 मिनट पूर्व ही रोक देना पड़ा था. बताया गया कि पहला मैच शाम पांच बजे व दूसरा मैच शाम सात बजे से शुरू होगा. मौके पर रेफरी चीफ एसबी सिंह, चुन्नू सिंह, सिकंदर यादव, चिंटू हाजरा, प्रकाश रंजन श्रीवास्तव, आयोजन समिति केबी जैन, विकास मेहता, ओंकार सिंह राठौर, अजय कुमार, श्रीकांत गुप्ता, मिस मैरी, मिस ललिता, ओम प्रकाश, अश्विनी सिंह, अखिलेश सिंह, सिराजुद्दीन, एसबीपी प्रसाद, श्रीनाथ गोप, बलराम, श्रीप्रताप, आर तिग्गा, सोनाराम मांझी, तिवारी हेंब्रम, योगेंद्र बड़ाईक, यशवंत, केदार राम, वीरेंद्र पासवान, संतोष, नरेश समेत कई लोग उपस्थित थे.

आज के मैच

गुरुवार को हिल व्यू स्टेडियम में ओएनजीसी व आरबीआइ मुंबई, एयर इंडिया व एनएलसी के बीच मुकाबला होगा. जबकि सेंट्रल सौंदा मैदान पर एसबीटी व आरसीएफ, एफसीआइ व बीएसएनएल के बीच मैच होगा. मैच देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं. पहला मैच सुबह आठ बजे व दूसरा मैच शाम चार बजे शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >