भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी

भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी रामगढ़. झारखंड में स्थानीय नीति परिभाषित किये जाने पर भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा अरगड्डा सिरका व हेसला में खुशी मनायी गयी. अरगड्डा बाजार में भाजपा रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मिठाई […]

भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी रामगढ़. झारखंड में स्थानीय नीति परिभाषित किये जाने पर भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा अरगड्डा सिरका व हेसला में खुशी मनायी गयी. अरगड्डा बाजार में भाजपा रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी गयी. इसके अलावा सिरका में भी आजसू नेता तिवारी महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय में भी खुशी में मिठाई बांटी गयी. तिवारी महतो ने झारखंड सरकार व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सुदेश महतो, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की. इधर हेसला में भी आजसू कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नीति लागू होने पर खुशी जाहिर की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >