नाबालिग पुत्र की शादी कराने का दिया जा रहा है दबाव

पिता ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग रामगढ़ : ग्राम गंडके निवासी भुनेश्वर महतो ने रामगढ़ के एसपी को आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर अपने नाबालिग पुत्र की शादी जबरन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. आवेदन में भुनेश्वर महतो ने लिखा है कि […]

पिता ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग
रामगढ़ : ग्राम गंडके निवासी भुनेश्वर महतो ने रामगढ़ के एसपी को आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर अपने नाबालिग पुत्र की शादी जबरन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. आवेदन में भुनेश्वर महतो ने लिखा है कि उसका पुत्र कृष्ण कुमार महतो 15 वर्ष का है. वह इंटर प्रथम वर्ष का छात्र है.
वह हमारे बगल के गांव की एक लड़की से फोन पर पढ़ाई के संबंध में बात करता था. इसकी जानकारी होने पर लड़की की मां ने उसके तथा गांव के कुछ लोगों के पास शिकायत की. इसके बाद उसने अपने पुत्र को डांट कर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा. बाद में कुछ लोगों ने लड़की की मां को बहला कर आैर गांव के लोगों के साथ मिल कर मेरे पुत्र की शादी का दबाव बना रहे हैं.
धमकी दे रहे हैं कि अगर शादी नहीं हुई, तो हमें व हमारे पुत्र की हत्या कर दी जायेगी. गांव में बैठक कर शादी करवाने की बात कही जा रही है. इस सबंध में उन्होंने एसपी से उचित पहल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >