दिल का दौरा पड़ने से सीसीएलकर्मी की मौत

गिद्दी (हजारीबाग) : दिल का दौरा पड़ने से गिद्दी के सीसीएलकर्मी मोहम्मद लाल की मौत डयूटी के दौरान शनिवार दोपहर 12.30 बजे हो गयी. वे लगभग 58 वर्ष के थे. मजदूर नेताओं के पहल पर प्रबंधन ने मोहम्मद लाल के बेटे वसीम आलम को नियुक्ति पत्र रविवार सुबह देने का आश्वासन दिया है. जानकारी के […]

गिद्दी (हजारीबाग) : दिल का दौरा पड़ने से गिद्दी के सीसीएलकर्मी मोहम्मद लाल की मौत डयूटी के दौरान शनिवार दोपहर 12.30 बजे हो गयी. वे लगभग 58 वर्ष के थे. मजदूर नेताओं के पहल पर प्रबंधन ने मोहम्मद लाल के बेटे वसीम आलम को नियुक्ति पत्र रविवार सुबह देने का आश्वासन दिया है.

जानकारी के अनुसार मोहम्मद लाल गिद्दी परियोजना में डयूटी अवधी में कार्य कर रहे थे. इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. कई कर्मियों के सहयोग से उन्हें तुरंत गिद्दी अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वे गिद्दी परियोजना में इलेक्ट्रीकल कैटेगरी सी के पद पर कार्यरत थे. मजदूर नेताओं ने प्रबंधन से बातचीत की. गिद्दी कोलियरी प्रबंधन ने कहा कि जीएम रांची गये हैं.

रात में वे लौटेंगे, रविवार सुबह मृतक के आश्रित को नौकरी दे दी जायेगी. ग्रेच्यूटी व अन्य पैसे उनके आश्रित को सोमवार को दिया जायेगा. इस मौके पर मजदूर नेता मिथिलेश सिंह, धनेश्वर तुरी, सैनाथ गंझू, अरुण कुमार सिंह, देवनाथ महली, सत्येंद्र सिंह, गौतम बनर्जी, जावेद परवेज, गुलाम मुस्तफा, मो जलील, मो इसराइल, रामशरण आदि समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >