भाजपाइयों को 20 सूत्री समिति में मिला स्थान

पतरातू : झारखंड सरकार द्वारा पतरातू प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला व प्रखंड स्तर पर 20 सूत्री समिति में स्थान दिया गया है. जिससे कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. कार्यकर्ताओं में प्रदीप प्रसाद साहू को पतरातू प्रखंड 20 सूत्री का अध्यक्ष, राजाराम प्रजापति को उपाध्यक्ष समेत विजय करमाली, हरिनारायण साहनी, जगतार सिंह व […]

पतरातू : झारखंड सरकार द्वारा पतरातू प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला व प्रखंड स्तर पर 20 सूत्री समिति में स्थान दिया गया है. जिससे कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है.

कार्यकर्ताओं में प्रदीप प्रसाद साहू को पतरातू प्रखंड 20 सूत्री का अध्यक्ष, राजाराम प्रजापति को उपाध्यक्ष समेत विजय करमाली, हरिनारायण साहनी, जगतार सिंह व नूतन सिन्हा को सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा जिला 20 सूत्री समिति में सुरेंद्र करमाली, रणवीर सिंह, बालेश्वर राम को सदस्य बनाया गया है. इनके मनोनयन पर सांसद प्रतिनिधि अनिल राय ने कहा कि समिति में जिन लोगों को शामिल किया गया है

उनके अनुभव व कार्यक्षमता से आम लोगों को काफी फायदा मिलेगा. हर्ष जतानेवालों में नारायण चंद्र भौमिक, विनोद कुमार साहू, कृष्णनंदन राम, सुमन सिंह, भुनेश्वर सिंह, रंजन भगत, संतन सिंह, युगल नायक, अवधेश सिंह, भगवान सिंह, रामाकांत कुमार, ऋषिराज भंडारी, जयप्रकाश चौधरी, विजय सिंह, विजय राय, दिनेश साहू, अशोक शर्मा, दशरथ कुर्मी, मनोज पाठक, महानंद कुमार, अखिलेश सिन्हा, नागेश्वर ठाकुर आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >