मजदूरों के परिश्रम से मिली सफलता : पीओ

भूमिगत व ओपेन कास्ट ने छह दिन पहले पाया कोयला उत्पादन लक्ष्य भुरकुंडा : भुरकुंडा परियोजना ने छह दिन शेष रहते वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए अपने निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है.भूमिगत खदान को एक लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था. इसके मुकाबले खदान ने 1,00,332 टन कोयले का […]

भूमिगत व ओपेन कास्ट ने छह दिन पहले पाया कोयला उत्पादन लक्ष्य
भुरकुंडा : भुरकुंडा परियोजना ने छह दिन शेष रहते वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए अपने निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है.भूमिगत खदान को एक लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था. इसके मुकाबले खदान ने 1,00,332 टन कोयले का उत्पादन कर लिया है. जबकि इस वित्तीय वर्ष में अभी छह दिन शेष है. हाथीदाड़ी व बांसगढ़ा खदान से बचे हुए शेष छह दिनों में लगभग ढाई हजार टन कोयला उत्पादन का अनुमान है.
भूमिगत खदान पिछले वित्तीय वर्ष में अपने टारगेट को पूरा नहीं कर सका था. खदान को मिले डेढ़ लाख टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 84 हजार टन ही उत्पादन कर सका था. लेकिन इस वर्ष खदान ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को छह दिन शेष रहते ही पार कर लिया. उक्त खदानों में छह एसडीएल मशीनों के साथ लगभग छह सौ कामगार कार्यरत हैं.
खदान को वर्ष 2016-17 में एक लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिल चुका है. इसी तरह ओपेन कास्ट ने भी लक्ष्य को पार करते हुए अभी तक निर्धारित एक लाख टन के जवाब में 1.59 लाख टन कोयला उत्पादन कर लिया है. वर्ष 2016-17 में ओपेन कास्ट को 1.25 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला है. ओपेन कास्ट ने पिछली बार भी अपने निर्धारित लक्ष्य को पार किया था.
20 वर्षों तक किया जा सकता है उत्पादन
भुरकुंडा कोलियरी के प्रभारी पीओ केएम शर्मा ने कहा कि खदान ने अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है. यह सब यहां के मजदूरों के परिश्रम का फल है. कहा कि आगे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीम वर्क के साथ काम किया जायेगा. उन्होंने बताया कि हाथीदाड़ी व बांसगढ़ा खदान से अगले 20 वर्षों तक कोयला उत्पादन किया जा सकता है.
यहां लगभग छह मिलियन टन कोयले का भंडार मौजूद है. बताया कि पूरे सीसीएल में बरका-सयाल क्षेत्र के भुरकुंडा भूमिगत खदान ही इस वर्ष अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर पाया है. ओपेन कास्ट के एसओएम सुधीर कुमार सिन्हा ने सफलता पर सभी कामगारों को बधाई देते हुए कहा कि हम अपने अगले लक्ष्य को भी पूरा कर लेंगे. मालूम हो कि विगत चार वर्षों से लगातार ओपेन कास्ट अपने लक्ष्य को पार कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >