गोला : रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र स्थित रजवार टोले में होली खेल रहे लोगों पर तेजाब फेंक दिया गया़ घटना में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये़ घटना गुरुवार की है़ करीब एक दर्जन घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है़ बताया जाता है कि तेजाब किसी एक युवक ने फेंका था़ हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हो पायी है़
लोगों ने पहुंचाया अस्पताल : बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर में लोग होली मना रहे थे. इस बीच किसी ने तेजाब फेंक दिया़
होली मना रहे लोगों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में जलन महसूस होने लगी़ आनन – फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलने पर गोला पुलिस अस्पताल पहुंची़ लोगों से पूछताछ की. जिप सदस्य ममता देवी भी अस्पताल पहुंची़ प्राचार्य लाल मोहन रजवार ने बताया कि लोग शांतिपूर्वक तरीके से होली मना रहे थे. इस बीच तेजाब से हमला किया गया.
थाना प्रभारी राधेश्याम राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. लेकिन किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. होली को लेकर क्षेत्र में कई दंडाधिकारी नियुक्त किये गये थे. इसके बाद भी इस तरह की घटना हुई़
रामगढ़. गोला के रजवार टोले की घटना
ये हुए घायल : छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज के प्राचार्य लाल मोहन रजवार, टिंकू रजवार, लक्ष्मण रजवार, मनीष रजवार, दिलीप रजवार, करण रजवार, शशि रजवार, फूची रजवार, सुनील रजवार, रजत रजवार, शुभम रजवार, मनु रजवार के अलावा एक ही परिवार के सरजू साव, रंजीत कुमार, कालीचरण साव, रिमनी देवी, तापेश्वर साव, फरकू साव, भानू साव, झलू साव, भालू साव, कालिया साव, रंजीत साव, जीतू साव़ इनमें फरकू साव, टिंकू रजवार, लक्ष्मण साव, मनीष रजवार सहित एक दर्जन लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया है़
