रामगढ़ : रामगढ़ के जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार ने सोमवार को छावनी फुटबॉल मैदान के समीप टेंपो व बाइक के कागजात की जांच की. जिन वाहनों के कागजात सही पाये गये, उन्हें छोड़ दिया गया.
कागजात सही नहीं पाये जाने पर वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया गया. जांच के दाैरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए रोड जाम कर दिया. पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर जाम हटा दिया. मौके पर डीटीओ श्री कुमार ने कहाकि इस तरह का अभियान लगातार चलाया जायेगा.
