सिंगापुर में आयोजित कंपनी के नेशनल डीलर को मिला सम्मान
रामगढ़ : रामगढ़ टायर मोड़ स्थित हुंडई कंपनी के शो-रूम वत्सल हुंडई को सिंगापुर में आयोजित कंपनी के नेशनल डीलर कांफ्रेंस में सम्मानित किया गया. वत्सल हुंडई को नेशनल बेस्ट ऑल राउंडर अवार्ड से सम्मानित किया गया. उक्त जानकारी सोमवार को शो रूम में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में वत्सल हुंडई के सीएमडी दिनेश पोद्दार ने दी.
श्री पोद्दार ने बताया कि सिंगापुर में आयोजित नेशनल डीलर कांफ्रेंस 2016 का आयोजन कंपनी की ओर से किया गया था. इसमें देश भर के चार सौ डीलर शामिल हुए थे. वत्सल हुंडई को दिया गया यह अवार्ड कंपनी का सबसे महत्वपूर्ण अवार्ड है. यह अवार्ड सेल्स, सर्विस, स्पेयर्स आदि सेवाओं के मामले में कंपनी के मानक पर खरा उतरने पर दिया जाता है.
सिंगापुर में उक्त पुरस्कार एचएमआइएल के एमडी वाइके कू, निदेशक बीएस जियोंग व उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने वत्सल हुंडई के सीएमडी दिनेश पोद्दार को दिया. पत्रकार सम्मेलन में वत्सल हुंडई के एमडी राजेश अग्रवाल, निदेशक वत्सल पोद्दार, जीएम असीम कुमार सिन्हा, सेल्स मैनेजर गौतम गोस्वामी, सर्विस मैनेजर आदित्य कुणाल भी मौजूद थे.
