बाल दिवस पर स्कूलों में कई कार्यक्रम

बाल दिवस पर स्कूलों में कई कार्यक्रमफोटो फाइल 14पीटीआर में कीडज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगपतरातू. बाल दिवस पर क्षेत्र के स्कूलों में कई कार्यक्रम हुए. कोतो स्थित किडज ए जूनियर स्कूल में चाचा नेहरू की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने बच्चों को जवाहरलाल नेहरू की जीवनी बतायी. इस […]

बाल दिवस पर स्कूलों में कई कार्यक्रमफोटो फाइल 14पीटीआर में कीडज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगपतरातू. बाल दिवस पर क्षेत्र के स्कूलों में कई कार्यक्रम हुए. कोतो स्थित किडज ए जूनियर स्कूल में चाचा नेहरू की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने बच्चों को जवाहरलाल नेहरू की जीवनी बतायी. इस अवसर पर बच्चों द्वारा सामान्य ज्ञान, चुटकुला आदि प्रस्तुत किया गया. बच्चों के लिए भोज का आयोजन भी किया गया. मौके पर आकाश कुमार, संगीता सिंह, नीलम कुमारी, दिव्या सिंह, रानी मोदक, अंजली, सुनीता सिंह, पल्लवी, बबीता, विजय, अर्चना, मेघा आदि उपस्थित थे. इधर, मवि तालाटांड़ में भी बाल दिवस मना. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. मौके पर मो तैयब, सुरेश करमाली, विजय कुमार, नूसरत जहां, अनीता उरांव, सहदेव महतो, हमीम अंसारी आदि उपस्थित थे. लेखन सामग्री का वितरणबाल दिवस के अवसर पर शिक्षा जागरण मंच के सचिव रामेश्वर गोप द्वारा प्रावि बांसगढ़ा में बच्चों के बीच लेखन सामग्री का वितरण किया गया. श्री गोप द्वारा 150 बच्चों के बीच कॉपी, कलम आदि वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं. मौके पर स्कूल के शिक्षकगण व अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >