...अपेक्षा पर खरा उतरूंगा : पुरुषोत्तम

…अपेक्षा पर खरा उतरूंगा : पुरुषोत्तम फोटो 14गिद्दी1-जनसंपर्क करते पुरूषोत्तम पांडेय व अन्य गिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी भाग दो के जिप उम्मीदवार पुरुषोत्तम पांडेय ने शनिवार को गिद्दी गोल्डेन क्लब, छोटकी टोंगी, गिद्दी बुधबाजार, रैलीगढ़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि हम पिछले कई वर्षों से जनता की सेवा करते आ रहे है. जनता हमें मौका […]

…अपेक्षा पर खरा उतरूंगा : पुरुषोत्तम फोटो 14गिद्दी1-जनसंपर्क करते पुरूषोत्तम पांडेय व अन्य गिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी भाग दो के जिप उम्मीदवार पुरुषोत्तम पांडेय ने शनिवार को गिद्दी गोल्डेन क्लब, छोटकी टोंगी, गिद्दी बुधबाजार, रैलीगढ़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि हम पिछले कई वर्षों से जनता की सेवा करते आ रहे है. जनता हमें मौका देगी, तो उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी पंचायतों में लोगों से हमें समर्थन व स्नेह में मिल रहा है. उन्होंने लोगों से अंगूठी छाप पर मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. जनसंपर्क अभियान में रंजीत पांडेय, करुण सिंह, गिरजा सिंह, सुनील दुबे, राजबल्लभ सिंह, चंदन सिंह, प्रवीण सिंह, टिंकू सिंह, संतोष झा, दीपक सिंह, नागेंद्र, सुरेश पासवान, मो खुर्शीद आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >