बिजली चोरी के मामले में एक लाख का जुर्माना

बिजली चोरी के मामले में एक लाख का जुर्माना रामगढ़. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शंकर प्रसाद के नेतृत्व में विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया. अभियान में आठ लोगों को अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते पाया गया. इन आठ लोगों पर एक लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. अवैध […]

बिजली चोरी के मामले में एक लाख का जुर्माना रामगढ़. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शंकर प्रसाद के नेतृत्व में विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया. अभियान में आठ लोगों को अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते पाया गया. इन आठ लोगों पर एक लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. अवैध रूप से विद्युत लाइन का उपयोग करते पाये जानेवालों में थाना चौक के पवन शर्मा, संजय मार्केट चट्टी बाजार के नसीम आलम, जितेंद्र सोनी, राजू साव व फिरोज खान, मनतागढ़ा के धनेश्वर महतो, विकास नगर के नरेश महतो तथा जारा टोला के मन्नू साव शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >